,

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

JP Bharat Shareबाघमारा/धनबाद: बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआटांड़-हरिणा हीरक सड़क मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खोनाठी बस्ती निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक का इलाज धनबाद में चल…

JP Bharat Share

बाघमारा/धनबाद: बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआटांड़-हरिणा हीरक सड़क मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खोनाठी बस्ती निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक का इलाज धनबाद में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ने एक चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सौरभ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार के नेतृत्व में पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और संदिग्ध हाइवा की पहचान की।

जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल हाइवा मुराईडीह वर्कशॉप के समीप लावारिस हालत में खड़ा मिला। सीसीटीवी फुटेज से मिलान के बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं फरार चालक की तलाश जारी है।

इधर युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने हरिणा हीरक चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सख्त कार्रवाई की मांग की।

सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और प्रशासन प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति सामान्य करने में जुटा हुआ था।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports