बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पहाड़पुर में लख्खी पूजा के अवसर पर आयोजित झूमर प्रदर्शन कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर तारा देवी ने आयोजकों और क्षेत्रवासियों को लख्खी पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि झूमर झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक कला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मुखिया दिलीप कुमार महतो, झामुमो नेता महावीर महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, हीरुचरण महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















