,

topchanchi तोपचांची में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जनजागरूकता अभियान, महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान

JP Bharat Shareधनबाद/तोपचांची : चितरपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को शराबबंदी और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर महिलाओं एवं पुरुषों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सीताराम महतो ने की, जबकि संचालन जितेंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम के अंत में मोहन दास ने धन्यवाद…

JP Bharat Share

धनबाद/तोपचांची : चितरपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को शराबबंदी और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर महिलाओं एवं पुरुषों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सीताराम महतो ने की, जबकि संचालन जितेंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम के अंत में मोहन दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में चितरपुर पंचायत के विभिन्न टोलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बैठक के बाद ग्रामीणों ने केदुवाडीह, पिपराडीह, मझंलाडीह सहित अन्य टोलों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को शराबबंदी और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने लोगों से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की। साथ ही गांवों में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी से सहयोग करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सदानंद महतो ने कहा कि यह नशामुक्ति अभियान केवल चितरपुर पंचायत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी, तोपचांची, रामाकुण्डा, नैरो सहित अन्य पंचायतों में भी चलाया जाएगा, ताकि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त किया जा सके।

कार्यक्रम में कृष्णकांत मेहता, रामसेवक महतो, मधुसूदन महतो, समिति की अध्यक्ष रुक्मिणी देवी, देवंती देवी, बबिता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, डिगनी देवी, कृषक मित्र दुर्गा प्रसाद महतो, त्रिवेणी महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports