,

dhanbad यादव चेतना मंच की बैठक में शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक सुधार पर हुआ मंथन

JP Bharat Shareधनबाद : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को बुधनी हटिया बाजार के समीप स्थित योगा भवन, भूली नगर में यादव चेतना मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य दुलारचंद यादव ने की। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर…

JP Bharat Share

धनबाद : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को बुधनी हटिया बाजार के समीप स्थित योगा भवन, भूली नगर में यादव चेतना मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य दुलारचंद यादव ने की। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने चिंता जताई कि पारंपरिक खटाल व्यवसाय के कारण कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव लाने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान प्रसिद्ध उक्ति “पूत सपूत तो का धन संचय, पूत कपूत तो का धन संचय” का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि परिवार और समाज का वास्तविक भविष्य बच्चों की अच्छी शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों में निहित है। सभी सदस्यों ने बच्चों को शिक्षित एवं जागरूक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक में समाज में बढ़ती नशापान की प्रवृत्ति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

यादव चेतना मंच के सदस्यों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में गोपाल यादव, नंदकिशोर सिंह, जगदीश कुमार राय, जागेश्वर यादव, दिलीप कुमार यादव, पंकज कुमार, राम लखन कुमार यादव, देवेंद्र यादव, रंजीत कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, योगेश्वर महतो, सुनील कुमार यादव, बासुदेव प्रसाद यादव, दिनेश यादव, राजकुमार यादव, कमलदेव यादव, कमलेश यादव, उपेंद्र कुमार यादव, मोहित कुमार यादव, कुलदीप यादव, रंजीत यादव, आदित्य कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports