, ,

टुंडी में 100% मतदाता सूची डिजिटाइजेशन करने वाली चार महिला बीएलओ सम्मानित

JP Bharat Shareटुंडी (धनबाद): मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार महिला बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को टुंडी प्रखंड कार्यालय में सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडेय ने शाल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। सम्मानित महिला बीएलओ ने अपने-अपने…

JP Bharat Share

टुंडी (धनबाद): मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार महिला बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को टुंडी प्रखंड कार्यालय में सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडेय ने शाल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।

सम्मानित महिला बीएलओ ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत गुणवत्ता और सटीकता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाली बीएलओ में प्रिया देवी (मतदान केंद्र संख्या-54), संजीदा खातून (मतदान केंद्र संख्या-71), शमीमा प्रवीण (मतदान केंद्र संख्या-73) और सोनी तबस्सुम (मतदान केंद्र संख्या-74) शामिल हैं। टुंडी प्रखंड के कुल 89 बीएलओ में इन चारों ने समयबद्ध और त्रुटिहीन कार्य कर विशेष पहचान बनाई।

इस अवसर पर बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची का सटीक डिजिटाइजेशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन महिला बीएलओ की मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के कारण गुणवत्तापूर्ण कार्य संभव हो सका है तथा उनका प्रदर्शन अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान बीपीआरओ बबलेश शाह, तकनीकी सहायक अशोक कुमार सिंह सहित प्रखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित बीएलओ को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports