,

काला हीरा 2026″ में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन, संगीत और कला प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार

JP Bharat Shareधनबाद: सरायढेला स्थित CCWO कम्युनिटी हॉल में आयोजित “काला हीरा 2026” अखिल भारतीय बहुभाषी संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रतियोगिता में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। विद्यालय के आधिकारिक संगीत समूह “क्रेडेन्ज़ा सिम्फनी बैंड” ने शानदार प्रस्तुति देकर लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान…

JP Bharat Share

धनबाद: सरायढेला स्थित CCWO कम्युनिटी हॉल में आयोजित “काला हीरा 2026” अखिल भारतीय बहुभाषी संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रतियोगिता में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। विद्यालय के आधिकारिक संगीत समूह “क्रेडेन्ज़ा सिम्फनी बैंड” ने शानदार प्रस्तुति देकर लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में बैंड के सदस्यों ने अपनी सामूहिक प्रस्तुति, तालमेल और संगीत कौशल से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने के साथ टीम ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

सामूहिक प्रतियोगिता के अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न एकल स्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अर्धशास्त्रीय गायन, शास्त्रीय संगीत, कीबोर्ड वादन, आधुनिक नृत्य और लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं में कई विद्यार्थियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों ने विजेताओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports