, ,

टुंडी में बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमले में बुजुर्ग की मौत; आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह पंचायत अंतर्गत बादलपुर गांव के आदिवासी टोला में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय कालीपद सोरेन पर अपने 65 वर्षीय पिता चांद सोरेन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह पंचायत अंतर्गत बादलपुर गांव के आदिवासी टोला में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय कालीपद सोरेन पर अपने 65 वर्षीय पिता चांद सोरेन की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

टुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक उमा शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता और पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेज दिया। पुलिस ने आरोपी कालीपद सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यालय-2 के डीएसपी नाजीर अख्तर भी घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports