, ,

बंगीय संगीत परिषद बच्चों की कला प्रतिभा को दे रहा नई पहचान, 2 अगस्त को धनबाद में होगी चित्रकला प्रतियोगिता

JP Bharat Shareधनबाद/जमशेदपुर: बंगीय संगीत परिषद, कोलकाता के तत्वावधान में आर्ट प्वाइंट द्वारा झारखंड के बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से वार्षिक चित्रकला परीक्षा का आयोजन श्यामा प्रसाद स्कूल, परसुडीह (टाटानगर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन माणिक शाह एवं उनकी टीम ने किया, जबकि मूल्यांकन धनबाद के प्रख्यात चित्रकार शिव…

JP Bharat Share

धनबाद/जमशेदपुर: बंगीय संगीत परिषद, कोलकाता के तत्वावधान में आर्ट प्वाइंट द्वारा झारखंड के बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से वार्षिक चित्रकला परीक्षा का आयोजन श्यामा प्रसाद स्कूल, परसुडीह (टाटानगर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन माणिक शाह एवं उनकी टीम ने किया, जबकि मूल्यांकन धनबाद के प्रख्यात चित्रकार शिव शंकर धर के मार्गदर्शन में किया गया।

परीक्षा में लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में वॉटर कलर और क्रेयॉन का उपयोग कर आकर्षक चित्र बनाए। व्यवहारिक परीक्षा के साथ-साथ थ्योरी और मौखिक परीक्षा भी आयोजित की गई, ताकि विद्यार्थियों के कला संबंधी ज्ञान का समग्र मूल्यांकन किया जा सके।

इस दौरान बच्चों ने पूरे वर्ष तैयार किए गए अपने पेंटिंग कार्यों का भी प्रदर्शन किया। मुख्य परीक्षक शिव शंकर धर ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें झारखंड की पारंपरिक लोक कलाओं से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि आगामी 2 अगस्त को धनबाद के जयप्रकाश नगर स्थित हॉबी सेंटर में वार्षिक चित्रकला परीक्षा एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें धनबाद सहित राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट प्वाइंट के संचालक माणिक शाह के अलावा महादेव, सौरव, प्रह्लाद, तोपनंद, अनीकेत, अंकित, शुभम, रिया, राज और गणेश सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports