,

धनबाद | ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित हुए प्रेम चंद साव, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया शहर का मान

JP Bharat Shareधनबाद, 23 अप्रैल 2026 : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ‘आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट’ के शिक्षक Prem Chand Sao को प्रतिष्ठित ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें धनबाद के होटल ग्रैंड मिराज (रेडिसन) में आयोजित भव्य ‘शिक्षा महोत्सव एजुकेशन फेयर’ के दौरान प्रदान किया गया। इस…

JP Bharat Share

धनबाद, 23 अप्रैल 2026 : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ‘आरुणि आश्रम इंस्टिट्यूट’ के शिक्षक Prem Chand Sao को प्रतिष्ठित ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें धनबाद के होटल ग्रैंड मिराज (रेडिसन) में आयोजित भव्य ‘शिक्षा महोत्सव एजुकेशन फेयर’ के दौरान प्रदान किया गया।

इस भव्य आयोजन में देश के कई नामी शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें SRM Institute of Science and Technology, MIT World Peace University, Parul University, Graphic Era University, Quantum University समेत कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय शामिल रहे।

यह सम्मान प्रेम चंद साव को शिक्षा के प्रति उनके जुनून, दूरदर्शी सोच और छात्रों के भविष्य निर्माण में उनके समर्पण के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक व सीईओ Ravindra Sahu और सह-संस्थापिका Sonia Rathore ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया।

सम्मान ग्रहण करते समय उनके चेहरे पर गर्व और समर्पण साफ झलक रहा था। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि पूरे धनबाद का नाम शिक्षा जगत में गौरवान्वित हुआ है।

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

ये भी पढ़ें:dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम

 


JP Bharat Share

3 responses to “धनबाद | ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्मानित हुए प्रेम चंद साव, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया शहर का मान”

  1. […] ये भी पढ़ें:-धनबाद | ‘इंडियन एजुकेटर अवार्ड’ से सम्… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports