,

जनता दरबार में विधायक जयराम महतो ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

JP Bharat Shareडुमरी (गिरिडीह): डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। विधायक जयराम महतो ने कहा कि जनता की पीड़ा को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता…

JP Bharat Share

डुमरी (गिरिडीह): डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने जनता दरबार आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी परेशानियों से विधायक को अवगत कराया।

विधायक जयराम महतो ने कहा कि जनता की पीड़ा को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी जिम्मेदारी है। जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports