,

15 नवंबर को झारखंड के 92 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

JP Bharat Shareरांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 92 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। झारखंड…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 92 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी संबंधित जिलों को चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने अधिकारियों से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी देने को कहा है। विद्यार्थियों के रांची पहुंचने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था जिला स्तर पर की जाएगी। समारोह के बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

परिषद ने निर्देश दिया है कि परिवहन या अन्य व्यवस्थाओं की कमी के कारण कोई भी चयनित विद्यार्थी सम्मान से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी जिलों को 13 नवंबर दोपहर 3 बजे तक विद्यार्थियों की उपस्थिति से संबंधित रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports