बिहार: लोक सेवक आवास स्थित “संकल्प सभागार” से 8,27,472 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹579.23 करोड़ की आनुग्रहिक राहत राशि DBT के माध्यम से अंतरित की गई।
सरकार की ओर से कहा गया कि कोई भी पात्र परिवार राहत सहायता से वंचित न रहे, यह प्राथमिकता है। साथ ही बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को “Build Back Better Than Before” की भावना के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।
राहत राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाने से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।
















