,

अर्बन मनी के धनबाद ब्रांच का भव्य उद्घाटन, झरिया विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह रहे मौजूद

JP Bharat Shareधनबाद: सरायढेला मेन रोड स्थित साधना सेंटर में वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी अर्बन मनी (Urban Money) के नए धनबाद ब्रांच का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागिनी सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद मेयर संजीव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन…

JP Bharat Share

धनबाद: सरायढेला मेन रोड स्थित साधना सेंटर में वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी अर्बन मनी (Urban Money) के नए धनबाद ब्रांच का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागिनी सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद मेयर संजीव सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विधायक रागिनी सिंह ने रिबन काटकर नए ब्रांच का शुभारंभ किया। वहीं, कंपनी के पैन इंडिया हेड (इंस्टीट्यूशनल सेल्स) बृजेश सिंह ने कार्यक्रम का मुख्य उद्घाटन किया।

इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि धनबाद में नए ब्रांच के शुरू होने से लोगों को फाइनेंस और लोन से जुड़ी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कंपनी की ओर से ग्राहकों को आधुनिक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के फाउंडर एवं सीबीओ अमित प्रकाश सिंह, को-फाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विक्रम सिंह और एसोसिएट प्रिंसिपल पार्टनर प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

समारोह में रीजनल हेड चंचल दत्ता, एरिया हेड आनंद ओझा समेत कंपनी के कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports