धनबाद: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चीब के आगामी 8 जून को धनबाद आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उनके स्वागत और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धनबाद आगमन संगठन के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एहसान अहमद खान, झारखंड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद ने भी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला, प्रखंड और नगर स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपकर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल युवा कांग्रेस को मजबूत करने का अवसर होगा, बल्कि संगठन की एकजुटता और ताकत का भी प्रदर्शन करेगा। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, क्यूम खान, अवध नारायण प्रसाद, योगेंद्र सिंह योगी, लक्ष्मण तिवारी, दिनेश यादव, इरफान खान चौधरी, बिल्किस खानम, अख्तर खान गुड्डू, संतोष चौधरी, गणपत महतो, अछयवर प्रसाद, गंगा बाल्मीकि, हरेंद्र शाही, प्रीतम रवानी, निवारण महतो, महावीर महतो, सबीर आलम, मधुसूदन चौधरी, सत्यानंद पांडेय, राजीव रंजन, आलोक मालाकार, हारून अंसारी, यूसुफ अंसारी, टिंकू अंसारी, श्याम साव, रवी पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















