, ,

धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की सिंदरी शाखा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

JP Bharat Shareसिंदरी (धनबाद): धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की सिंदरी शाखा की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। वृक्षारोपण अभियान में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार…

JP Bharat Share

सिंदरी (धनबाद): धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की सिंदरी शाखा की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था।

वृक्षारोपण अभियान में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन, जिला सचिव बच्चू दत्ता, उपाध्यक्ष महेंद्र गोप एवं गौत्तम चक्रवर्ती, शाखा अध्यक्ष हराधन महतो, शाखा सचिव परितोष कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक गुणा राम गोस्वामी, अमित कुमार शर्मा, पोरेश दा, संजय महतो, करण महतो, अजय गोस्वामी, प्रशांत मंडल सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी अतिथियों और सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

शाखा अध्यक्ष हराधन महतो ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव परितोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। सदस्यों के सहयोग और उत्साह से वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed