, ,

Dhanbad | 83 छात्र-छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में शिक्षा को प्रोत्साहित करने और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कल्याण विभाग द्वारा बलियापुर प्रखंड के तीन विद्यालयों के 83 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में शिक्षा को प्रोत्साहित करने और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंच आसान बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत कल्याण विभाग द्वारा बलियापुर प्रखंड के तीन विद्यालयों के 83 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

योजना के तहत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डांगेपाड़ा के 53, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चांदकुइया के 15 और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगदीश के 15 विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति में निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुंच को सुगम बनाना, ड्रॉपआउट दर में कमी लाना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

जिला प्रशासन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए इस तरह की योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी, ताकि हर बच्चे को शिक्षा के समान अवसर मिल सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports