,

dhanbad पहली सोमवारी पर हर महादेव सेवा ट्रस्ट का सेवा शिविर, डाक बम कांवरियों की सेवा में जुटे सदस्य

JP Bharat Shareधनबाद : श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर पुराना बाजार स्थित हर महादेव सेवा ट्रस्ट द्वारा डाक बम कांवरियों के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज़ से आए शिवभक्तों के स्वागत, विश्राम, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। ट्रस्ट ने घोषणा की…

JP Bharat Share

धनबाद : श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर पुराना बाजार स्थित हर महादेव सेवा ट्रस्ट द्वारा डाक बम कांवरियों के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज़ से आए शिवभक्तों के स्वागत, विश्राम, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। ट्रस्ट ने घोषणा की कि सावन माह की प्रत्येक सोमवारी को यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

हर महादेव सेवा ट्रस्ट पिछले 23 वर्षों से लगातार सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करता आ रहा है। इस वर्ष भी ट्रस्ट की ओर से कांवरियों के बीच लस्सी, शीतल पेयजल, फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। शिवभक्तों ने ट्रस्ट की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

शिविर के सफल संचालन में ट्रस्ट के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महासचिव बिजय साव, कोषाध्यक्ष राजा चन्द्रवंशी, सचिव ऋषि साव सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से सेवा कार्य में जुटे रहे।

कार्यक्रम में युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का पर्व है। इस दौरान आने वाले सभी डाक बम एवं कांवरियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है।

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि पहली सोमवारी पर मनिया मोड़, कटहल गाछ अबरखिया और इनरावरण में भी सेवा शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में कांवरियों ने सुविधाओं का लाभ उठाया। सावन माह की प्रत्येक सोमवारी को इन सभी स्थानों पर सेवा शिविर नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।

दिलीप सिंह ने कहा कि हर महादेव सेवा ट्रस्ट आगे भी फल, फूल, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था कर शिवभक्तों की सेवा करता रहेगा। स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports