,

Dhanbad श्रावण की प्रथम सोमवारी पर राजेंद्र सरोवर बेकारबांध में सजी भव्य शिव महाआरती, शिवमय हुआ पूरा वातावरण

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) की ओर से श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर राजेंद्र सरोवर, बेकारबांध में भव्य शिव महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान भोलेनाथ की आराधना में श्रद्धाभाव से शामिल हुए। कार्यक्रम की…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) की ओर से श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर राजेंद्र सरोवर, बेकारबांध में भव्य शिव महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान भोलेनाथ की आराधना में श्रद्धाभाव से शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत शिव भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद शिव-पार्वती विवाह की मनोहारी झांकी और शिव तांडव की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देहरादून से आए डमरू दल ने डमरू और शंखनाद की गूंज से पूरे परिसर को शिवमय बना दिया। हर-हर महादेव के जयघोष से राजेंद्र सरोवर का वातावरण देर रात तक गुंजायमान रहा।

आयोजन का मुख्य आकर्षण वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर आयोजित भव्य महाशिव आरती रही। वैदिक मंत्रोच्चार और सैकड़ों दीपों की रोशनी के बीच संपन्न आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे और महाआरती में भाग लेकर आयोजन की भव्यता को बढ़ाया।

JITA के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करना भी है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में इस महाआरती को और अधिक भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यह आयोजन धनबाद की पहचान बन सके।

श्रद्धालुओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं। श्रावण की पहली सोमवारी पर आयोजित यह महाशिव आरती धनबादवासियों के लिए आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव का यादगार उत्सव बन गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed