, ,

Dhanbad:हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झरिया में तैयारी तेज, रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

JP Bharat Shareझरिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झरिया विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को बिहार बिल्डिंग स्थित झरिया कार्यालय में विधायक रागिनी सिंह की मौजूदगी में विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। इस दौरान…

JP Bharat Share

झरिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झरिया विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को बिहार बिल्डिंग स्थित झरिया कार्यालय में विधायक रागिनी सिंह की मौजूदगी में विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया।

इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारी भी दी।

रागिनी सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग मंडलों में निकलने वाली तिरंगा यात्राओं में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से जोड़ना भी है।

तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जनसंपर्क करने और लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में केडी पांडेय, अवधेश साव, दिलीप भारती, संतोष शर्मा, यश झा, संतोष रवानी समेत विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports