,

पटना में आज से अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन, BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन समेत कई मांगें

JP Bharat Shareपटना: भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर पटना में आज से अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। गर्दनीबाग में ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ के तहत अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करना, BSSC परीक्षा की तारीख घोषित करना और लाइब्रेरियन बहाली…

JP Bharat Share

पटना: भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर पटना में आज से अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। गर्दनीबाग में ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ के तहत अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया जाएगा।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करना, BSSC परीक्षा की तारीख घोषित करना और लाइब्रेरियन बहाली शुरू करना शामिल है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई जा रही है।

अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग भी रखी है। छात्र नेताओं का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज है। 19 अगस्त को छात्रों के समर्थन में राजनीतिक कार्यक्रमों का भी ऐलान किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports