सिमडेगा में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि, भर्ती सुधार यात्रा के 14वें दिन युवाओं ने उठाई आवाज

JP Bharat Shareसिमडेगा: झारखंड में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ अपने 14वें दिन सिमडेगा पहुंची। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आंदोलन से जुड़े लोग सिमडेगा कोर्ट मैदान में जुटे। मंत्री सुदिव्य…

JP Bharat Share

सिमडेगा: झारखंड में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर चल रही ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ अपने 14वें दिन सिमडेगा पहुंची। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आंदोलन से जुड़े लोग सिमडेगा कोर्ट मैदान में जुटे।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई मौन श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा के साथ हुई। यात्रा में शामिल युवाओं और स्थानीय छात्रों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर अभियान जारी रखा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के हित में व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने की मांग उठाई गई।

सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य के युवाओं को उनका अधिकार दिलाने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर अभियान जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों और बेहतर भर्ती व्यवस्था के लिए एकजुट रहने की अपील की।

यात्रा के 14वें दिन भी युवाओं ने भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और आंदोलनकारियों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को सामने रखा तथा सरकार से भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports