,

जामताड़ा में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

JP Bharat Shareजामताड़ा: कर्माटांड़-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर गुणोडी नदी के पास सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण गोस्वामी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऑटो नारायणपुर की ओर जा रहा…

JP Bharat Share

जामताड़ा: कर्माटांड़-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर गुणोडी नदी के पास सोमवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण गोस्वामी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ऑटो नारायणपुर की ओर जा रहा था। गुणोडी नदी के समीप पहुंचने के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ऑटो पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए और घायल चालक को ऑटो से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports