,

धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और माल परिवहन पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने 12 सितंबर 2026 को धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, संरक्षा और माल परिवहन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। महाप्रबंधक ने पतरातू स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्रियों…

JP Bharat Share

धनबाद: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने 12 सितंबर 2026 को धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, संरक्षा और माल परिवहन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

महाप्रबंधक ने पतरातू स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं और स्टेशन की सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

इसके बाद महाप्रबंधक ने एनटीपीसी पकड़ी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोयला परिवहन और लदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बानादाग साइडिंग का भी निरीक्षण किया और वहां माल लदान एवं परिवहन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक का निरीक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहने की जानकारी दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports