, ,

बलियापुर में गणेश पूजा का भव्य उत्सव, काशी घाट की थीम और डांस प्रतियोगिता बनी आकर्षण

JP Bharat Shareबलियापुर: गणेश पूजा को लेकर बलियापुर में इस बार उत्साह का माहौल है। शक्ति क्लब की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। पूजा पंडाल को काशी घाट की थीम पर सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र…

JP Bharat Share

बलियापुर: गणेश पूजा को लेकर बलियापुर में इस बार उत्साह का माहौल है। शक्ति क्लब की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। पूजा पंडाल को काशी घाट की थीम पर सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

गणेश पूजा के मौके पर शक्ति क्लब की ओर से बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने अलग-अलग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मेले में झूले और दुकानों पर उमड़ी भीड़

पूजा परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। यहां बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं। खिलौने, खाने-पीने की चीजों और अन्य सामान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ नजर आ रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग पूजा के साथ मेले का आनंद ले रहे हैं।

शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से पूरा पूजा परिसर जगमगा उठता है। काशी घाट की थीम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले के कारण इस बार गणेश उत्सव खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पंडाल पहुंच रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports