,

भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी घायल; चार गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: वासेपुर के भूली मोड़ पर हुई फायरिंग के आरोपियों की तलाश के दौरान बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान…

JP Bharat Share

धनबाद: वासेपुर के भूली मोड़ पर हुई फायरिंग के आरोपियों की तलाश के दौरान बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए और कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपियों में चंदन ठाकुर शामिल है, जिसे भूली मोड़ फायरिंग का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। उसे पैर और कमर के आसपास गोली लगने की जानकारी सामने आई है। दूसरे घायल आरोपी को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों का उपचार कराया जा रहा है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने प्रिंस कुमार साव, आमिर और जोधन ठाकुर समेत आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद करने की बात कही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की घटना और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को भूली मोड़ पर हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए थे। इनमें गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान, दुकानदार सद्दाम और उत्तर प्रदेश से आई कुमकुम परवीन शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू की थी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports