,

DSPMU का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न, 6,415 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

JP Bharat Shareरांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची का तृतीय दीक्षांत समारोह गुरुवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे। इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 6,415 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में 142 विद्यार्थियों को स्वर्ण…

JP Bharat Share

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची का तृतीय दीक्षांत समारोह गुरुवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे। इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 6,415 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

समारोह में 142 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जिनमें 93 छात्राएं और 49 छात्र शामिल हैं। वहीं 20 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड और पीएचडी के विद्यार्थी शामिल रहे।

डॉ. राकेश मोहन को मानद डी.लिट. की उपाधि

समारोह में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और अर्थशास्त्री डॉ. राकेश मोहन को विश्वविद्यालय की ओर से मानद डी.लिट. की उपाधि प्रदान की गई। यह विश्वविद्यालय की ओर से दी जाने वाली पहली मानद उपाधि बताई गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुई। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मनोहर समेत डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ज्ञान के साथ चरित्र और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर के लिए बधाई देते हुए ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं देश के विकास में करने का संदेश दिया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और ज्ञान के साथ विवेक, चरित्र एवं सामाजिक जिम्मेदारी को महत्व देने की बात कही। समारोह में 142 स्वर्ण पदक विजेताओं में 93 छात्राओं की उपलब्धि भी चर्चा का प्रमुख विषय रही।

दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों और उनके परिजनों की मौजूदगी से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports