बोकारो: चंद्रपुरा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (26) और विजय कुमार (22) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चांदी जैसी दिखने वाली पायल, चांदी जैसे सिक्के और कुल 5,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
















