कोडरमा/सतगावां: राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय बसोडीह में शिक्षकों की कमी और विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक हजार विद्यार्थियों ने मार्च निकालते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर घेराव किया।
छात्रों ने पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में सुधार और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर नारेबाजी भी की।
छात्रों का कहना है कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर पढ़ाई पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
















