बोकारो: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के एक पुराने खंडहरनुमा स्कूल भवन में तीन लोगों के साथ मारपीट की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
मामले को लेकर मोहना झा के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार, दिनेश कुमार और सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
















