धनबाद: लिआफी के स्थापना दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को धनबाद शाखा परिसर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिकर्ताओं, वरिष्ठ साथियों, मार्गदर्शकों और शाखा से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
समारोह में जोनल अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, डिवीजन अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, धनबाद शाखा-1 के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, सचिव दिनेश उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी और अभिकर्ता मौजूद रहे। धनबाद के वरीय शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
संस्थापकों को किया गया याद
कार्यक्रम के दौरान लिआफी के संस्थापकों स्वर्गीय शमशेर अली पुरकायस्थ और देव एस. मदबुधरी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके योगदान और संगठन की स्थापना में उनकी भूमिका को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन की एकता, संघर्ष और सामूहिक शक्ति को याद करने का अवसर है। इस दौरान अभिकर्ताओं से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन के हित में एकजुट रहने और एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की अपील की गई।
मौके पर उपस्थित अभिकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकता बनाए रखने, साथियों का सम्मान करने और लिआफी की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
















