,

धनबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’: 11 संदिग्ध साइबर अपराधी गिरफ्तार, ₹2.85 लाख नकद समेत कई सामान बरामद

JP Bharat Shareधनबाद: साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए धनबाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत निरसा थाना क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की गई। पुलिस ने पिठकियारी गांव से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य सामान बरामद…

JP Bharat Share

धनबाद: साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए धनबाद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत निरसा थाना क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की गई। पुलिस ने पिठकियारी गांव से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किए हैं।

35 पुलिस अधिकारियों और 120 जवानों ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि पिठकियारी गांव में कुछ लोग कथित तौर पर साइबर अपराध की योजना के लिए जुटे हैं। इसके बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें 35 पुलिस पदाधिकारी और 120 महिला-पुरुष जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान श्याम सुंदर रविदास, राहुल कुमार उर्फ राहुल रविदास, सचिन रविदास, मलय रविदास, श्यामापदो रविदास, झंटू ठाकुर, कुंदन वर्णवाल, अरमान रविदास, अजय रविदास, विजय रविदास और सागर रविदास को गिरफ्तार किया गया।

₹2.85 लाख नकद और 19 मोबाइल बरामद

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान ₹2.85 लाख नकद बरामद किए गए। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों के 19 स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 7 एटीएम/डेबिट कार्ड, पासबुक और चेकबुक, 5 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और साइबर फ्रॉड से संबंधित विवरण वाली एक डायरी भी बरामद की है।

तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राहुल रविदास, श्याम सुंदर रविदास और सचिन रविदास के खिलाफ पहले से निरसा, धनबाद साइबर थाना और आसनसोल साइबर थाना (ADPC) में साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं।

मामले में निरसा थाना कांड संख्या 334/2026, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 के तहत BNS और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कथित साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा, निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव समेत चिरकुंडा, गोविंदपुर, गलफरबाड़ी, मैथन और कालूबथान थाना प्रभारियों की भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports