, ,

ईएसएल वेदांता के 102 रैयत कर्मचारियों की भूख हड़ताल सातवें दिन जारी, जगन्नाथ रजवार ने दिया समर्थन

JP Bharat Shareचंदनकियारी: ईएसएल वेदांता के 102 रैयत कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। किसान नेता एवं चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। प्रबंधन पर लगाया उदासीनता का आरोप जगन्नाथ रजवार…

JP Bharat Share

चंदनकियारी: ईएसएल वेदांता के 102 रैयत कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी रही। किसान नेता एवं चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

प्रबंधन पर लगाया उदासीनता का आरोप

जगन्नाथ रजवार ने कहा कि रैयत कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन, सरकार और प्रशासन की उदासीनता के कारण रैयत कर्मचारियों को कंपनी के दर्जे से हटाकर ठेकेदार के अधीन कर दिया गया है। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।

रजवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मामले के समाधान के लिए ठोस पहल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रजवार ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आंदोलन का विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रबंधन, सरकार और संबंधित प्रतिनिधियों की होगी।

धरना स्थल पर जेएलकेएम नेता राजू महतो, सिमंत रजक, राकेश कुमार महतो, अंकित कुंभकार, राजू टुडू और अरुण कुमार महतो समेत कई लोग मौजूद रहे। भूख हड़ताल में लक्ष्मण महतो, रथु रजवार, विजय कुमार महाथा, ताहिर अंसारी, चिरंजीत गोराईं, जय प्रकाश शर्मा, पंकज रजवार, प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार महतो समेत अन्य रैयत कर्मचारी शामिल हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports