पटना: पटना स्थित RLM कैंप कार्यालय में महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके शौर्य, त्याग और पराक्रम को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का साहस और मातृभूमि के लिए उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से देश और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर रानी दुर्गावती के आदर्शों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
















