,

Patna: नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार से दीपक प्रकाश की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareपटना : पटना स्थित आवास पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार से दीपक प्रकाश ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नालंदा संसदीय क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने संसदीय क्षेत्र में जनसरोकार…

JP Bharat Share

पटना : पटना स्थित आवास पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार से दीपक प्रकाश ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नालंदा संसदीय क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने संसदीय क्षेत्र में जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी साझा की। साथ ही विकास कार्यों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रचनात्मक सुझावों पर भी बातचीत हुई।

बैठक में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्यों को गति देने से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जनसमस्याओं के निवारण के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports