,

Ranchi: भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान को मिली नई सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने भवनों का किया उद्घाटन

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची के गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से इन भवनों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची के गढ़खटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से इन भवनों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इन भवनों के निर्माण की आधारशिला वर्ष 2014 में रखी गई थी।

उद्घाटन के दौरान प्रशासनिक भवन, बिरसा मुंडा मल्टीपर्पस हॉल, जयपाल सिंह मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नेक्टजेन ब्रीडिंग भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा अतिथि गृह के शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले शोध को किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया।

राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसानों का आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नई तकनीक और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

नए भवनों के शुरू होने से संस्थान में कृषि जैव प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि तकनीक और किसान कल्याण से जुड़े अनुसंधान कार्यों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports