धनबाद: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं SCDPM 6.0 के तहत धनबाद रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, रेल पटरियों, प्रतीक्षालयों और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गई। साथ ही दीवारों और खंभों से अनधिकृत पोस्टर हटाए गए तथा यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
वहीं, धनबाद कोचिंग डिपो में वेस्ट टू आर्ट पहल के तहत स्क्रैप से कलाकृति तैयार की गई। इस अभियान का उद्देश्य रेल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ यात्रियों की भागीदारी बढ़ाना है।
















