बोकारो: गोमिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी साझा कीं।
पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर गोमिया थाना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
















