गिरिडीह: झारखंड में करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) शुरू हो गई। राज्यभर में परीक्षा के लिए 986 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 5.65 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी है।
गिरिडीह जिले में परीक्षा के लिए 46 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी सुबह से ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
















