धनबाद: दीपावली के अवसर पर ज्ञान वाटिका फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के बीच खुशियां बांटने की पहल की। फाउंडेशन की ओर से ‘दीपदान – एक मुस्कान के नाम’ अभियान के तहत वस्त्र, दीपक, मिठाई और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय राजाबांस पहाड़ और मध्य विद्यालय गंगापुर के समीप किया गया। इस दौरान ग्रामीण परिवारों को वस्त्र, दीपक और मिठाइयां दी गईं। वहीं, बच्चों के बीच कॉपी, पेन सहित अन्य पढ़ाई की सामग्री बांटी गई।
फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु चंद्रवंशी ने कहा कि दीपावली का वास्तविक उद्देश्य दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्य जारी रखेगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीरा कुमारी, सचिव धीरज कुमार और कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
















