,

स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में बुजुर्ग महिला किसानों के बीच कंबल वितरण, जय धरती मां फाउंडेशन की पहल

JP Bharat Shareराजगंज (धनबाद): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में शनिवार, 7 नवंबर को राजगंज बाजार हटिया में जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला किसानों और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए। फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने…

JP Bharat Share

राजगंज (धनबाद): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन की स्मृति में शनिवार, 7 नवंबर को राजगंज बाजार हटिया में जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला किसानों और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए।

फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने बताया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक रुपये में कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इसमें फल-फूल, हर्बल, मसालों की खेती और जैविक कृषि से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

वहीं, विनोद विचार मंच के संयोजक शंकर किशोर महतो ने कृषि के महत्व पर जोर देते हुए नई पीढ़ी को खेती से जुड़ने की अपील की। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से पिछले 15 वर्षों से चलाए जा रहे आत्मनिर्भर गांव अभियान की सराहना की।

कार्यक्रम में शंकर किशोर महतो, सहदेव महतो, गौतम महतो, सुधीर हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports