, ,

झारखंड में 19 और 20 नवंबर को बदल सकता है मौसम, कई इलाकों में बारिश और मेघ गर्जन के आसार

JP Bharat Shareरांची। छठ महापर्व के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 24 घंटे में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग…

JP Bharat Share

रांची। छठ महापर्व के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 24 घंटे में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 और 18 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 19 और 20 नवंबर को दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है।

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने की संभावना भी जताई गई है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 18 नवंबर तक अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, डालटनगंज में 31.2 डिग्री और बोकारो में 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports