,

हाईकोर्ट के आदेश से झरिया के परिवारों की शिफ्टिंग में तेजी के आसार, बेलगड़िया की सुविधाओं पर उठे सवाल

JP Bharat Shareधनबाद: झरिया के अग्नि प्रभावित और भू-धंसान संभावित क्षेत्रों में रह रहे परिवारों के पुनर्वास को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक कार्रवाई कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने की बात कही है। हालांकि,…

JP Bharat Share

धनबाद: झरिया के अग्नि प्रभावित और भू-धंसान संभावित क्षेत्रों में रह रहे परिवारों के पुनर्वास को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक कार्रवाई कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने की बात कही है।

हालांकि, बेलगड़िया में पहले से रह रहे विस्थापित परिवारों की शिकायतों ने पुनर्वास व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होती। कई बार तीन दिनों में केवल एक दिन पानी मिल पाता है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं।

विस्थापितों ने मकानों की निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कई घरों के प्लास्टर से बने छज्जे टूटकर गिर चुके हैं और पानी की टंकियों में लीकेज की समस्या है। लोगों ने निर्माण कार्यों की जांच और संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

स्थानीय परिवारों का कहना है कि झरिया से नए परिवारों को बेलगड़िया में बसाने से पहले पानी, बिजली, सड़क और आवास की स्थिति बेहतर की जानी चाहिए। प्रशासन से नियमित निगरानी और जरूरी मरम्मत कराने की भी मांग की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports