जसीडीह: जसीडीह रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। ट्रेन के खुलने के बाद चढ़ने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म के नीचे गिर पड़ा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान देवाशीष दास के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद RPF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला।
इसके बाद एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें।
















