,

धनबाद पुलिस की नई पहल: ड्रोन ट्रेनिंग से सुरक्षा होगी और मजबूत

JP Bharat Shareधनबाद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस केंद्र में तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण वर्कशॉप का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने किया। इस पहल से पुलिस की निगरानी क्षमता और प्रतिक्रिया समय में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। इस वर्कशॉप…

JP Bharat Share

धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस केंद्र में तीन दिवसीय ड्रोन प्रशिक्षण वर्कशॉप का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने किया। इस पहल से पुलिस की निगरानी क्षमता और प्रतिक्रिया समय में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

इस वर्कशॉप में पुलिसकर्मियों को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों सत्र शामिल हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से आपात स्थितियों में तेजी से सटीक जानकारी जुटाई जा सकेगी, जिससे आम जनता की सुरक्षा और बेहतर होगी।

ड्रोन का उपयोग भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी, ऊंची इमारतों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किया जाएगा। इससे कम समय में ज्यादा क्षेत्र की निगरानी संभव होगी और पुलिस की कार्यक्षमता में इजाफा होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्कशॉप के बाद दो ड्रोन खरीदे जाएंगे और आने वाले समय में ड्रोन के जरिए पेट्रोलिंग भी शुरू की जाएगी। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports