धनबाद : Shrimati Shakuntala Devi Educational Society के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व Neeraj Sharma ने किया।
इस समारोह में भुली क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Nityanand Mandal उपस्थित रहे। इस अवसर पर Ashok Yadav, Vijendra Sharma, Manoj Gupta सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। साथ ही नीरज शर्मा और सोसाइटी के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी की ओर से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
















