,

Dhanbad: जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए IIT (ISM) ने नालंदा में किया विशेष कार्यक्रम

JP Bharat Shareधनबाद, 22 मई : Indian Institute of Technology (Indian School of Mines) Dhanbad के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर (आरपी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बिहार राज्य जैव विविधता बोर्ड और नालंदा हेरिटेज स्कूल, नालंदा के सहयोग से “स्थानीय स्तर पर पहल, वैश्विक प्रभाव” विषय पर…

JP Bharat Share

धनबाद, 22 मई : Indian Institute of Technology (Indian School of Mines) Dhanbad के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर (आरपी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बिहार राज्य जैव विविधता बोर्ड और नालंदा हेरिटेज स्कूल, नालंदा के सहयोग से “स्थानीय स्तर पर पहल, वैश्विक प्रभाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम सह एक दिवसीय मंथन सत्र का आयोजन किया गया।

नालंदा हेरिटेज स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्कूल कर्मी, पर्यावरण प्रेमी और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के महत्व को समझाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद स्कूल के निदेशक राजीव रंजन झा ने स्वागत भाषण दिया। वहीं स्कूल के चेयरमैन कर्नल (सेवानिवृत्त) आर.एस. नेहरा ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रोफेसर विपिन कुमार ने मुख्य व्याख्यान देते हुए जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) सिम्मी प्रियानैना ने छात्रों और प्रतिभागियों से प्रकृति एवं जैव विविधता संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल परिसर में 30 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मिशन लाइफ शपथ लेते हुए पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports