,

dhanbad पूर्वी टुंडी में आंधी का कहर: विशाल पीपल का पेड़ गिरने से सड़क जाम, बिजली व्यवस्था ध्वस्त

JP Bharat Shareपूर्वी_टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र अंतर्गत रूपन पंचायत में बीती रात आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। चक्रवाती हवाओं के कारण पिपराटांड से मैरानवाटांड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्कूल के समीप स्थित वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसके…

JP Bharat Share

पूर्वी_टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र अंतर्गत रूपन पंचायत में बीती रात आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। चक्रवाती हवाओं के कारण पिपराटांड से मैरानवाटांड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्कूल के समीप स्थित वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

पेड़ गिरने से ग्रामीणों के पानी का एकमात्र सहारा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एलटी बिजली पोल और तार टूटकर बिखर गए, जिससे इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।

आंधी का असर धनारंगी गांव में भी देखने को मिला, जहां एक भारी-भरकम पेड़ बिजली के तार और ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। इसके कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली कटने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह तथा रूपन पंचायत के मुखिया सतीश मुर्मू मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जेसीबी मशीन मंगवाई गई।

प्रशासन और स्थानीय मुखिया की देखरेख में घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से विशाल पेड़ को सड़क से हटाया गया। इसके बाद पिपराटांड-मैरानवाटांड मुख्य मार्ग पर दोबारा आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया गया। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports