,

सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग विस्तार का विरोध, ग्रामीणों ने मारपीट और फायरिंग का लगाया आरोप

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के घनुडीह चीनकोठी बस्ती से सटे क्षेत्र में सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने बस्ती के समीप ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने कंपनी समर्थकों पर मारपीट तथा हवाई…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के घनुडीह चीनकोठी बस्ती से सटे क्षेत्र में सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने बस्ती के समीप ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने कंपनी समर्थकों पर मारपीट तथा हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के नजदीक ओबी डंपिंग किए जाने से उन्हें पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी के विरोध में जब ग्रामीणों ने आवाज उठाई तो कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई।

घटना की सूचना मिलने पर संजीव सिंह तथा घनुडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों की आपत्तियों के बावजूद ओबी डंपिंग का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

मेयर ने स्पष्ट किया कि मामले के समाधान के लिए जल्द ही संबंधित पक्षों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक होने तक विवादित स्थल पर ओबी डंपिंग या किसी भी नए कार्य की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वहीं ग्रामीण सुनील कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा अवैध तरीके से ओबी डंपिंग की जा रही थी। विरोध करने पर लगभग 30 लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। मारपीट की घटना में उनका हाथ भी टूट गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद खोखे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। वहीं क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports