झारखंड में अगले पांच दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

JP Bharat Shareरांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रविवार रात हुई जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई क्षेत्रों में जलजमाव और यातायात बाधित होने की समस्या भी खड़ी कर दी। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में रविवार रात हुई जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई क्षेत्रों में जलजमाव और यातायात बाधित होने की समस्या भी खड़ी कर दी। तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार रांची में लगभग 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। बारिश के कारण मेन रोड, लालपुर रोड, स्टेशन रोड, लोअर और अपर चुटिया समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के कारण कई विमान निर्धारित समय से विलंबित हुए, जबकि पटना से रांची आने वाली एक उड़ान को वापस डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून झारखंड में संथाल परगना क्षेत्र के रास्ते प्रवेश कर चुका है, लेकिन इसकी रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी करीब पांच दिन का समय लग सकता है। इस दौरान राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

रविवार को लातेहार और सिमडेगा में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची और आसपास के क्षेत्रों में देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports