,

आसनसोल रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों, अस्पतालों और कार्यालयों में हुए कार्यक्रम, दुमका में 1000 आम के पौधे लगाने का लक्ष्य

JP Bharat Shareआसनसोल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व रेलवे के पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 15 मई से 5 जून 2026 तक चलाए गए माहव्यापी पर्यावरण अभियान का भी सफल समापन हुआ। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

आसनसोल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व रेलवे के पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 15 मई से 5 जून 2026 तक चलाए गए माहव्यापी पर्यावरण अभियान का भी सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत डीआरएम कार्यालय, आसनसोल में पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई। मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार प्रेम, शाखा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे प्रतिष्ठानों में भी इसी प्रकार शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीआरएम कार्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने तख्तियों और संदेशों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों को भी शामिल किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरणीय चुनौतियों और संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से लोगों के सामने रखा। इस प्रस्तुति को रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और आम लोगों ने सराहा।

मंडल भर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। डीआरएम कार्यालय परिसर के अलावा आसनसोल, रानीगंज, पानागढ़, अंडाल, बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर और जामताड़ा सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों और प्रतिष्ठानों में पौधे लगाए गए। अधिकारियों, कर्मचारियों और स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मंडलीय रेलवे अस्पताल आसनसोल में आयोजित विशेष अभियान के तहत अस्पताल परिसर में 151 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं सीतारामपुर, मधुपुर और बराकर स्थित स्वास्थ्य इकाइयों में भी 21-21 पौधों का रोपण किया गया।

अभियान का एक विशेष आकर्षण दुमका स्टेशन के समीप स्थित रेलवे कॉलोनी में शुरू की गई वृक्षारोपण पहल रही। यहां चरणबद्ध तरीके से 1000 आम के पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधों के संरक्षण और एक वर्ष तक उनकी देखरेख सुनिश्चित करने के लिए आउटसोर्स एजेंसी की भी व्यवस्था की गई है।

माहभर चले इस अभियान के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने जैसी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में रेलवे कर्मचारियों, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन और माहव्यापी अभियान के समापन ने पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास के प्रति आसनसोल मंडल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत किया है। कार्यक्रमों के माध्यम से हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports